Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यबरेली हाईवे हादसा, सिस्टम की लापरवाही और तेज रफ्तार ने छीनी 5...

बरेली हाईवे हादसा, सिस्टम की लापरवाही और तेज रफ्तार ने छीनी 5 जिंदगियां

उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्दनाक सड़क हादसे (Bareilly accident) ने पूरे इलाके को दहला दिया। सीबीगंज क्षेत्र में हुए इस हादसे (C.B. Ganj road accident) में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरनाक मेल को उजागर कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

एक दिन से खड़ा था टैंकर, नहीं हुई कार्रवाई

हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस टैंकर से कार टकराई, वह एक दिन पहले से हाईवे किनारे खड़ा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात परधौली तिराहे के पास शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से टक्कर हो गई थी। इसके बाद बस को तो हटाकर किनारे कर दिया गया, लेकिन टैंकर को वहीं हाईवे के किनारे छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर से सड़क पर शीरा फैल गया था, जिससे सड़क पर फिसलन बनी हुई थी। हालांकि एनएचएआई की टीम ने सफाई करवाई, लेकिन वो सफाई ठीक से नहीं हुई थी (NHAI negligence)।

110 की स्पीड बनी जानलेवा

पुलिस के मुताबिक बोलेरो कार की रफ्तार करीब 110 किमी/घंटा थी। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा (speeding car crash) और कार सीधे खड़े टैंकर से जा भिड़ी (Bareilly highway crash)। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। (parked tanker accident) इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक भी कार में जा टकराई, जिससे हादसा और भयावह हो गया।

5 लोगों की मौत, कई घायल

इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार और कार सवार दोनों शामिल हैं। वहीं वाहन चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह लग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टैंकर पहले से सड़क किनारे खड़ा था, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद जागा सिस्टम

घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर सड़क पर फैले शीरे की दोबारा सफाई कराई और क्रेन की मदद से टैंकर व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर टैंकर को समय रहते हटाया गया होता और सड़क की सही तरीके से सफाई की गई होती, तो क्या ये 5 जिंदगियां बच सकती थीं?


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular