Tuesday, April 7, 2026
Homeदेशदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! तेज रफ्तार कार ने तोड़ा...

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! तेज रफ्तार कार ने तोड़ा गेट, गुलदस्ता रख फरार हुआ शख्स

राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसकर सनसनी फैला दी (Delhi security lapse)। हैरानी की बात ये रही कि कार सवार शख्स अंदर गया, फूलों का गुलदस्ता रखा और मौके से फरार हो गया (Delhi Assembly incident)।

दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो)

सोमवार को दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई (Delhi Assembly security breach), जब एक तेज रफ्तार कार ने लोहे का गेट तोड़ते हुए गेट नंबर 2 से जबरन प्रवेश कर लिया (car breaks gate Delhi Vidhan Sabha)। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था। कार के अंदर से एक व्यक्ति बाहर निकला और उसने परिसर के भीतर जाकर एक फूलों का गुलदस्ता रखा। इसके बाद वह तुरंत कार में बैठा और फरार हो गया। घटना के दौरान गेट पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तेज रफ्तार के कारण कार को पकड़ नहीं सके (CRPF security failure Delhi)।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि “एक सफेद कार ने गेट को टक्कर मारी और अंदर घुस गई। करीब 5 मिनट तक कार परिसर के अंदर घूमती रही। जब सुरक्षाकर्मी उसकी ओर दौड़े तो ड्राइवर तेजी से कार भगाकर बाहर निकल गया (suspicious car Delhi Vidhan Sabha) ।”

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस ने बताया कि गुलदस्ते में कोई बम या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कार और आरोपी की तलाश जारी है। देश की राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे एक कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई और बिना रोके बाहर निकल गई? पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी की पहचान और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular