Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यकानपुर में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, पिता ने बेटी की 'बलि' देने...

कानपुर में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, पिता ने बेटी की ‘बलि’ देने की कोशिश की, जानिए कैसे बची जान

कानपुर के बिधनू कस्बे में (Kanpur Bidhnu incident) रविवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के प्रभाव में अपनी ही 8 साल की बेटी की बलि देने की कोशिश की (Father tries to sacrifice daughter)। यह घटना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि समाज के उस काले सच को उजागर करती है जहाँ अंधविश्वास और मानसिक अस्वस्थता मिलकर मासूम ज़िंदगियों को खतरे में डाल देते हैं (Tantrik ritual case)।

कानपुर के बिधनू कस्बे की एक शांत दोपहर अचानक चीखों से गूंज उठी…एक मासूम बच्ची की वो चीखें, जो शायद सिर्फ मदद के लिए नहीं, जिंदगी के लिए थीं। रामगंगा नहर किनारे एक पिता, जिसे अपनी बेटी का सबसे बड़ा सहारा होना चाहिए था, उसी की जान लेने पर उतारू था। 8 साल की वैष्णवी, जिसने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका अपना पिता उसे इस तरह मौत के मुहाने पर ले जाएगा। नई साड़ी पहने, अजीब हरकतें करता हुआ वह पिता अपनी बेटी को नहर किनारे ले गया। जैसे ही उसने बच्ची को पटरी पर लिटाया और उसकी जान लेने की कोशिश की (Superstition crime) , मासूम की चीखों ने सन्नाटे को चीर दिया। वो चीखें कुछ अनजान राहगीरों तक पहुंची, तो राहगीरों ने बिना एक पल गंवाए नहर में छलांग लगा दी और बच्ची को बचा लिया (Child rescue canal Kanpur)। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

आरोपी पिता

मानसिक स्थिति को लेकर परिवार का दावा

परिजनों के मुताबिक सौरभ सैनी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और तंत्र-मंत्र में अत्यधिक विश्वास रखता है। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब 7 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उसका व्यवहार और अधिक असामान्य हो गया था (Mental health awareness)।

घर बनाने के पैसे से खरीदा मेकअप और साड़ी

सौरभ के भाई राहुल सैनी ने बताया कि मकान निर्माण के लिए उसे 80 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन उसने निर्माण कार्य में पैसा लगाने के बजाय साड़ी, मेकअप का सामान और अन्य चीजें खरीद लीं। घटना के दिन भी वह साड़ी पहनकर बेटी को नहर किनारे ले गया था।

पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित उसके चाचा-चाची के सुपुर्द कर दिया (Crime against child)। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बिधनू थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है और यदि तांत्रिक क्रिया या बलि जैसी बातों के प्रमाण मिलते हैं तो आरोपी पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी (Bidhnu police action)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular