Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशबचपन पर भारी पड़ रहा स्कूल बैग का बोझ, नई रिसर्च और...

बचपन पर भारी पड़ रहा स्कूल बैग का बोझ, नई रिसर्च और डॉक्टरों की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Heavy School Bags Affect: 1 अप्रैल से स्कूल खुलने वाले हैं, बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश करना है। लिहाजा बच्चे बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि वो नई क्लास में जाएंगे, नई ड्रेस होगी, नया बैग होगा। बच्चे को आगे बढ़ते देखना, ये पल पैरेन्ट्स के लिए भी बेहद खुशी और उम्मीदों भरा होता है। मगर जरा ठहरिए….. उस बोझ का क्या, जो नाजुक कंधों और कमर पर बुरा असर डाल रहा है।

बदलते शिक्षा सिस्टम और बढ़ते सिलेबस के बीच बच्चों का बचपन अब किताबों के बोझ तले दबता नजर आ रहा है (Heavy School Bag) । 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है और कॉपी-किताब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए पूरा कोर्स खरीदने में लगे हैं, लेकिन इसी के साथ एक गंभीर सवाल भी उठ रहा है, क्या बच्चों के कंधों पर लदा भारी स्कूल बैग उनकी सेहत के लिए खतरा बन चुका है?

10 से 12 किलो तक पहुंच रहा बैग का वजन

आज कई स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चे रोज 10 से 12 किलो तक का बैग उठाकर स्कूल जाते हैं (School Bag Weight)। यह वजन उनके शरीर की क्षमता से कहीं अधिक होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ असुविधा तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य में गंभीर ऑर्थोपेडिक बीमारियों का कारण बन सकती है (Children Health Risk)।

मेंटल के साथ फिजिकल ग्रोथ पर भी असर

बचपन वह समय होता है जब बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है, लेकिन उतनी ही तेजी से उनकी शारीरिक ग्रोथ भी हो रही होती है। डॉक्टरों के अनुसार 5 से 15 साल की उम्र “ग्रोथ फेज” होती है (Heavy Bag Problem)। इस दौरान हड्डियां और मांसपेशियां पूरी तरह मजबूत नहीं होतीं और रीढ़ की हड्डी काफी लचीली होती है। जब बच्चा रोजाना अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाता है तो शरीर संतुलन बनाने के लिए आगे की ओर झुकने लगता है। लगातार ऐसा होने पर रीढ़ की प्राकृतिक बनावट (स्पाइनल कर्वेचर) बदल सकती है, जिससे पोस्चर खराब हो जाता है (School Bag Side Effects)।

रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

स्वास्थ्य संबंधी रिसर्च बताती है कि…

  • स्कूल बैग का वजन बच्चे के शरीर के 10–15% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • एक स्टडी में पाया गया कि 52% बच्चों को भारी बैग की वजह से लोअर बैक पेन होता है।
  • भारत में किए गए सर्वे के मुताबिक करीब 88% बच्चे जरूरत से ज्यादा वजन ढोते हैं।
  • ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का कहना है कि करीब 40% बच्चों को गर्दन और पीठ दर्द की समस्या होती है।

स्लिप डिस्क और स्कोलियोसिस का खतरा

डॉक्टरों का कहना है कि अगर लंबे समय तक भारी बैग उठाने की आदत बनी रहती है तो आगे चलकर बच्चों में स्लिप डिस्क और स्कोलियोसिस (रीढ़ का टेढ़ा होना) जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं (Heavy bag health problems in kids)।

ये भी हो सकती है दिक्कतें

  • कंधों में जकड़न
  • गर्दन दर्द
  • मांसपेशियों की कमजोरी
  • लंबाई की ग्रोथ प्रभावित होना
  • पढ़ाई और खेलकूद में रुचि कम होना

एक स्ट्रैप और दो स्ट्रैप बैग पर एक्सपर्ट की सलाह

ऑर्थो सर्जन के अनुसार….

अगर बैग एक कंधे वाला है तो उसका वजन बच्चे के शरीर के वजन का 10% से कम होना चाहिए।
अगर बैग दो स्ट्रैप वाला है, तब भी यह 20% से ज्यादा नहीं होना चाहिए (Ideal school bag weight percentage)।

माता-पिता और स्कूल क्या करें

विशेषज्ञ कुछ आसान उपाय भी सुझाते है (Tips to reduce school bag weight)…

  • बच्चों को दो स्ट्रैप वाला बैग ही दिलाएं
  • बैग की स्ट्रैप चौड़ी और गद्देदार हो
  • सिर्फ जरूरी किताबें ही रखें
  • स्कूलों में लॉकर या डिजिटल स्टडी सिस्टम शुरू किया जाए
  • होमवर्क और टाइम-टेबल को संतुलित बनाया जाए
  • बच्चों को रोजाना स्ट्रेचिंग और फिजिकल एक्टिविटी कराई जाए

शिक्षा जरूरी है, लेकिन सेहत उससे भी ज्यादा जरूरी है (School bag weight limit for children)। अगर अभी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बच्चों की पूरी पीढ़ी रीढ़ और मांसपेशियों की बीमारियों से जूझ सकती है (heavy school bags affect spine)। स्कूल, पैरेंट्स और सरकार तीनों को मिलकर ऐसा सिस्टम बनाना होगा जिसमें बच्चों का बैग हल्का और उनका बचपन खुशहाल हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular