Monday, May 25, 2026
Homeविदेशइजराइली पीएम का 'देसी लुक' वायरल, नेतन्याहू ने दोस्त मोदी को दिया...

इजराइली पीएम का ‘देसी लुक’ वायरल, नेतन्याहू ने दोस्त मोदी को दिया सरप्राइज, देखिए वीडियो

PM Modi in Israel: पीएम मोदी की इजराइल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की झलक देखने को मिल रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संयुक्त रात्रिभोज के आयोजन से पहले पीएम मोदी को बड़ा सरप्राइज दिया। नेतन्याहू जब पीएम के सामने आए तो उनके देसी लुक ने पीएम मोदी का भी चेहरा खिला दिया।

नेतन्याहू ने सफेद शर्ट के ऊपर जो स्लीवलेस जैकेट पहनी थी, वो भारत में मोदी जैकेट के नाम से भी मशहूर है। नेतन्याहू ने इसके नीचे डार्क नेवीब्लू कलर की फॉर्मल पैंट और कालू फॉर्मल शूज पहनकर अपने इंडियन लुक को कम्पलीट किया। नेतन्याहू ने इस पल को कैमरे में कैद किया और फिर इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन डाला कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।

नेतन्याहू को देख पीएम मोदी बोले शानदार

नेतन्याहू के इस मैसेज पर पीएम मोदी का भी रिएक्शन सामने आया। पीएम मोदी ने लिखा कि बहुत ही शानदार। भारतीय परिधान के प्रति आपका लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular