Monday, May 25, 2026
Homeविदेश70 साल के मौलाना का रोमांटिक वेडिंग शूट, 26 साल की दुल्हन...

70 साल के मौलाना का रोमांटिक वेडिंग शूट, 26 साल की दुल्हन की गोद में लेटकर दिए पोज, वीडियो वायरल

70 साल के मौलाना के रोमांस ने उन जवानों का दिल जला दिया है, जिनकी उम्र दुल्हनिया की राह देखते-देखते ढलने लगी है। मगर मौलाना साहब है कि बुढापे में जवानी का रंग जमा रहे हैं। ये अनोखा निकाह उसी अनोखे मुल्क में हुआ है, जहां कुछ भी हो सकता है…नाम है पाकिस्तान। मौलाना रावलपिंडी के रहने वाले हैं, जिन्होने 70 साल की उम्र में अपने से 44 साल छोटी युवती के प्रेम निकाह किया है।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

मौलाना साहब अपने निकाह से कितने गदगद हैं, उनका वेडिंग फोटोशूट नजारा ये दिखाने के लिए काफी है। मौलाना साहब दुल्हन की गोद में लेट-लेटकर ऐसा फोटोशूट करवा रहे हैं, कि कैमरामैन को भी लेटकर ही फोटो खींचनी पड़ रही है। नजारा ऐसा है कि कैमरामैन के मुंह से भी हंसी के फव्वारे छूट रहे हैं।

उठे सवाल तो दोनों बने एक दूसरे की ढाल

लोग चाहें जो भी कहें, फोटोज पर भी जो भी टिप्पणी कहें। मगर मौलाना हाकिम बाबर अपने प्यार और निकाह दोनों को लेकर डटकर खड़े हैं। कहते हैं कि हमारी शादी लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों हैं। पहले हम एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिर हमने निकाह करके इसे औपचारिक रूप दिया। उम्र तो बस एक संख्या है, दिल से जवान रहना चाहिए। मेरी पत्नी तलाकशुदा थी और ये अल्लाह का हुक्म था, जिसे मैंने पूरा किया। 70 साल के हाकिम बाबर की 26 साल की दुल्हनिया ने भी कहा कि जब प्यार सच्चा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। जब आपको कोई ऐसा शख्स मिल जाए, जिसे आपकी परवाह हो तो फिर शादी में देरी नहीं करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular