रणवीर सिंह और आदित्यधर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया (Dhurandhar 2 Records)। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक, 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू में फिल्म ने भारत में 12,000 से ज्यादा शोज के जरिए करीब 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया (Dhurandhar 2 Box Office Collection)।

फिल्म का क्रेज रिलीज के बाद और बढ़ गया। पहले ही दिन भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 102 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 121 करोड़ रुपये बताया जा रहा है (Aditya Dhar Film Collection)। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 236.63 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें भारत से 172.63 करोड़ और विदेशों से 64 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है (Dhurandhar 2 Worldwide Collection)।

फिल्म में भले ही मुख्य भूमिका Ranveer Singh ने (Ranveer Singh Dhurandhar 2) निभाई हो, लेकिन क्लाइमेक्स में Rakesh Bedi के किरदार जमील जमाली ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है (Rakesh Bedi Dhurandhar 2) । सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें फिल्म का असली ‘धुरंधर’ बता रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने खुलासा किया कि निर्देशक Aditya Dhar को फिल्म की सफलता का पहले से अंदाजा था। उन्होंने मजाक में कहा था कि “सर, कुछ टोकरी खरीद लीजिए… इतनी तारीफ और अवॉर्ड मिलेंगे कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।” राकेश बेदी ने अपने करियर की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि वह लंबे समय से ‘लूज बॉल’ का इंतजार कर रहे थे और धुरंधर 2 ने उन्हें वह मौका दिया, जिस पर उन्होंने छक्का जड़ दिया।

फिल्म में Sanjay Dutt, Arjun Rampal और Sara Arjun भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इसका पहला पार्ट Dhurandhar दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसे भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था (Bollywood Spy Action Film)।




