Friday, April 17, 2026
Homeराज्यVaranasi Shootout: दिनदहाड़े छात्र की हत्या से कॉलेज में हड़कंप, पुराना विवाद...

Varanasi Shootout: दिनदहाड़े छात्र की हत्या से कॉलेज में हड़कंप, पुराना विवाद बड़े गोलीकांड में ‘बदला’

Varanasi student murder case: उदय प्रताप कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई, जब छात्रों के बीच पुराने विवाद (student gang rivalry) को लेकर हुई कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष (college violence) में बदल गई (Uday Pratap College firing)। बीएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्यप्रताप सिंह को सीने के पास गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बीएचयू रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई (student shot dead in Varanasi)।

छात्र की फाइल फोटो

कहासुनी के बाद कर दी फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाजीपुर के दुबैथा निवासी सूर्यप्रताप सिंह सामाजिक विज्ञान संकाय भवन के बाहर असाइनमेंट जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान एमए सेकंड ईयर के छात्र मंजीत चौहान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी (campus shooting Varanasi)। छात्रों का दावा है कि आरोपियों में एक अन्य छात्र अनुज सिंह भी शामिल था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की। सूर्यप्रताप के साथ मौजूद उसके दो मित्रों पर भी पिस्टल तानकर गोली चलाने की कोशिश की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ दूरी पर कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंके जाने की भी बात सामने आई है।

छात्र की इलाज के दौरान मौत

गोली लगने के बाद खून से लथपथ सूर्यप्रताप जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर से भड़के छात्र

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर दिया और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ जगहों पर दुकानों को बंद कराने और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की।

कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

कैंपस में डर और तनाव का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने छात्रों और शिक्षकों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं छात्र गिरफ्तारी तक मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहने की बात कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular