Monday, May 25, 2026
Homeराज्यMathura: गौतस्करों का पीछा कर रहे संत की कुचलकर हत्या, 'फरसा वाले...

Mathura: गौतस्करों का पीछा कर रहे संत की कुचलकर हत्या, ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से आक्रोश, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

Farsa wale Baba murdered in Mathura: मथुरा में प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गौतस्करों ने बेरहमी से हत्या (Farsa wale Baba killed) कर दी है, बताया जा रहा है कि बाबा बाइक से गौतस्करों का पीछा कर रहे थे, आरोप है उसी दौरान तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया (Gau rakshak murder)। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। आक्रोशित गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम (Delhi Agra Highway jam) कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर कुचल दिया

गौ रक्षक संत चंद्रशेखर कोसीकलां में ब्रज क्षेत्र में फरसा बाबा के नाम से विख्यात थे (Mathura Kosi Kalan murder)। बताया जा रहा है कि बाबा को तड़के करीब 4 बजे के करीब सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गौतस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही वे मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकल पड़े। आरोप है कि नवीपुर गांव के पास गौतस्करों ने रुकने के बजाय उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाबा की हत्या पर लोगों में आक्रोश, हाईवे जाम

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग और गौरक्षक सड़क पर उतर आए और न्याय की मांग को लेकर हाईवे पर ट्रकों व अन्य वाहनों को रोक दिया। इसके चलते छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सोशल मीडिया पोस्ट

लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। हालांकि अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हत्या सुनियोजित थी और गौतस्करों ने जानबूझकर बाबा को कुचला। वहीं गौरक्षकों ने जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना से गुस्साए लोग

सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान

घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ (CM Yogi Adityanath) ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और हाईवे से जाम हटवाने की कोशिश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular