Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'धुरंधर' में रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले एक्टर्स अब करते हैं...

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले एक्टर्स अब करते हैं अफसोस, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का खुलासा

ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar की जबरदस्त सफलता (Dhurandhar 2 box office) के बाद इसकी कास्टिंग को लेकर कई दिलचस्प खुलासे सामने आए हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने बताया कि फिल्म में ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाने के लिए अक्षय खन्ना उनकी पहली पसंद नहीं थे (Rahman dacoit role)।

उन्होंने खुलासा किया कि इस रोल के लिए पहले कई बड़े एक्टर्स से संपर्क किया गया था, लेकिन मल्टीस्टारर फिल्म होने की वजह से (multi star Bollywood film) उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। फिल्म रिलीज के बाद वही एक्टर्स फोन करके रोल ठुकराने का अफसोस जताने लगे। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों की दमदार मौजूदगी के बावजूद अक्षय खन्ना ने अपने शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया

अक्षय खन्ना भी पहली बार में नहीं थे तैयार

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि अक्षय खन्ना का नाम आखिरी में आया (Akshaye Khanna casting)। “जब मैंने उन्हें पहली बार फ़ोन किया, तो उन्होंने कहा क्या तुम पागल हो? लेकिन मैंने उनसे कहा कि कम से कम कहानी तो सुन लो। कहानी सुनने के बाद अक्षय खन्ना ने कहा कि शानदारऔर उसी दिन अपनी मंज़ूरी दे दी”। ऐसे ही आर. माधवन भी (R Madhavan performance) लगभग तुरंत ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए। मुकेश ने बताया, “मैंने उनसे कहा, मुझ पर भरोसा करो, हमें सिर्फ़ 10–12 दिन चाहिए तो उन्होंने तुरंत हां कह दी। उन्होंने अपनी परफ़ॉर्मेंस में एक अलग ही दबदबा ला दिया। इसमें कोई एक्शन नहीं है, वो शांत होकर बोलते हैं और कभी अपना कंट्रोल नहीं खोते।

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए करीब 200 कलाकारों की कास्टिंग करने में दो साल लगाए। वहीं सारा अर्जुन की कास्टिंग (Sara Arjun role) को लेकर शुरुआती सवाल उठे थे, लेकिन रिलीज के बाद उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई

सिर्फ धुरंधर-2 नहीं, कमाई की सुनामी कहिए

बॉलीवुड की बड़ी एक्शन-स्पाई फिल्म “धुरंधर 2” बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी कमाई की सुनामी बनकर उभरी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने देश-विदेश में शानदार ओपनिंग ली और कुछ ही दिनों में ₹1000 करोड़ क्लब के करीब पहुंचकर ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया। फिल्म ने पहले दिन ही करीब ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर यह साबित कर दिया कि दर्शकों में इसका क्रेज कितना बड़ा है। स्टार पावर, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने पर रिलीज का फायदा फिल्म को मिला। फिल्म में Ranveer Singh की दमदार परफॉर्मेंस और Sanjay Dutt के खतरनाक विलेन अवतार ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में ₹1000 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। “धुरंधर 2” कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। सिंगल लैंग्वेज हिंदी फिल्मों में भी इसने नया बेंचमार्क सेट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular