उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा IPS अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (IPS KK Bishnoi engagement) और अंशिका वर्मा (Anshika Verma IPS engagement) ने गुरुवार को सगाई कर ली । संभल में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और इस खास मौके को यादगार बना दिया (IPS officer engagement)। सगाई समारोह में पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रिंग सेरेमनी के बाद दोनों अधिकारियों ने मंच पर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (IPS dance viral video)।
राजस्थान में होंगी शादी की रस्में
(IPS engagement ceremony Sambhal) सगाई के बाद अब दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी की तैयारियां राजस्थान में चल रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर में हल्दी और संगीत सेरेमनी आयोजित की जा रही है, जबकि 29 मार्च को विवाह और 30 मार्च को जोधपुर में भव्य रिसेप्शन दिया जाएगा।
गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू हुई थी (IPS love story Gorakhpur)। साल 2023 में कृष्ण कुमार बिश्नोई (Krishna Kumar Bishnoi IPS) वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा एएसपी के रूप में सेवाएं दे रही थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू में कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया था कि अंशिका के काम करने का तरीका और उनका समर्पण उन्हें काफी प्रभावित करता था। उन्होंने अंशिका को बेहद सरल और जिम्मेदार अधिकारी बताया।
कौन हैं IPS अंशिका वर्मा
- वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात (Bareilly SP Anshika Verma)
- इससे पहले गोरखपुर में एएसपी रह चुकी हैं
- मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली
- 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी
कौन हैं IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई
- मूल निवासी: बाड़मेर, राजस्थान
- 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी
- वर्तमान में संभल जिले के एसपी (Sambhal SP KK Bishnoi)
दोनों युवा आईपीएस अधिकारियों की सगाई की खबर से पुलिस महकमे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खुशी का माहौल है (IPS couple engagement)। अब सभी को उनकी शादी की तस्वीरों और समारोह का इंतजार है (IPS marriage)।



