Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्य24 साल का इंतजार खत्म, PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट...

24 साल का इंतजार खत्म, PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए कैसे बदलेगी यूपी की तस्वीर

Noida International Airport inauguration: उत्तर प्रदेश और पूरे NCR के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Noida International Airport का भव्य उद्घाटन किया (Noida International Airport inauguration)।

इस एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार के नए युग की शुरुआत हो गई है। करीब 24 साल के लंबे इंतजार के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना धरातल पर उतर सकी (Jewar International Airport)।

जेवर एयरपोर्ट की खासियतें

  • Noida International Airport को भारत के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है (NCR connectivity)।
  • हर 2 मिनट में एक फ्लाइट ऑपरेट करने की क्षमता
  • एशिया के बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित होने की योजना
  • दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्टिविटी
  • Dadri बनेगा लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र
  • किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को अपने उत्पाद सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी

2001 में रखी गई थी नींव

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2001 में हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री Rajnath Singh ने जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एविएशन हब का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, वर्षों तक यह योजना कागजों में ही सीमित रही और निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें विशाल जनसमूह उमड़ा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि

  • इस परियोजना को वर्षों तक फाइलों में दबाकर रखा गया
  • नोएडा को पहले ‘लूट का एटीएम’ बना दिया गया था
  • अंधविश्वास के कारण कुछ नेता नोएडा आने से भी बचते थे
  • नोएडा आने के नाम पर मुझे भी डराया गया

MRO सुविधा: भारत को बनाएगी आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले भारत में हवाई जहाजों की सर्विसिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं और लगभग 85% विमान विदेश भेजे जाते थे। अब जेवर में शुरू हुई MRO (Maintenance, Repair and Overhaul) सुविधा से कई फायदे होंगे (UP infrastructure development)।

  • विमान मेंटेनेंस देश में ही होगा
  • युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा
  • एविएशन सेक्टर में भारत आत्मनिर्भर बनेगा

UDAN योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उड़ान योजना की सफलता गिनाते हुए बताया कि

  • अब तक 1.6 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं
  • इस योजना के तहत 29 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई

उन्होंने कहा कि पहले हवाई यात्रा को केवल अमीरों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब आम नागरिक भी आसानी से हवाई सफर कर पा रहा है।

एयरपोर्ट्स की संख्या में तेजी से वृद्धि

  • 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे
  • अब यह संख्या बढ़कर 120 से अधिक हो चुकी है
  • उन्होंने इसे “नए भारत की उड़ान” बताया।

“घंटों का सफर अब मिनटों में”

पीएम ने कहा कि नमो भारत ट्रेन और एक्सप्रेस-वे के विस्तार का भी जिक्र किया, पीएम मोदी ने कहा कि इन दो योजनाओं ने NCR की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च किए गए हैं।

राष्ट्रीय एकता की अपील

अपने संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि किसी भी राष्ट्रीय संकट के समय सभी को एकजुट रहना चाहिए। उन्होने युद्ध से बने संकट को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को एक साथ मिलकर लड़ना है। पीएम ने जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के समय भी वैक्सीन को लेकर झूठ बोला गया। चुनाव के दौरान देश ने ऐसी राजनीति को नकार दिया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने सभी से संकट में साथ रहने को कहा और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular