सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर (CM Yogi Mother) आपत्तिजनक टिप्पणी (controversial remark) करने वाले मौलाना को गोरखपुर STF ने दबोच लिया है (UP STF action)। जानकारी के मुताबिक, यूपी STF की टीम ने पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में छापेमारी कर अब्दुला सलीम (Maulana Abdullah Salim) को अपने कब्जे में लिया। हालांकि STF प्रभारी का कहना है कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है (STF interrogation Bihar Purnia)।
अब्दुला सलीम मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। अब्दुला सलीम ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं (social media controversial statement)। इस मामले में गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन टिप्पणियों के बाद विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला था।
मौलाना से पूछताछ कर रही है STF
यूपी STF को मौलाना की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और टीम लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश के बाद आखिरकार उसे दलमालपुर से पकड़ लिया गया।फिलहाल STF उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में यदि कोई आपराधिक साक्ष्य सामने आता है, तो उसके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



