भारत के टेनिस इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक Leander Paes अब नई पारी खेलने उतर चुके हैं, लेकिन इस बार रैकेट नहीं, बल्कि राजनीति के मंच पर। TMC को छोड़ लिएंडर पेस ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना सिर्फ एक जॉइनिंग नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है (Leander Paes joins BJP)।
TMC से BJP तक एक सियासी ‘स्विंग‘
कभी ममता बनर्जी की पार्टी TMC का चेहरा रहे पेस, अब उसी पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे (Paes leaves TMC)। ममता ने खुद उन्हें TMC में शामिल कराया था, ‘छोटा भाई’ बताया था… और पेस ने उन्हें ‘सच्ची चैंपियन’ कहा था। लेकिन सियासत में रिश्ते लंबे नहीं चलते और अब वही पेस बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।

- गोवा में 2021 में ममता बनर्जी ने लिएंडर पेस को TMC की सदस्ता दिलाई थी।
- तब ममता बनर्जी ने पेस को छोटा भाई बताया था।
- पेस ने ममता बनर्जी को सच्ची चैंपियन बताया था।
- जिस गर्मजोशी से TMC में पेस शामिल हुए थे, वो ज्यादा दिनों तक दिखी नहीं
- पार्टी ने पेस को कोई बड़ी भूमिका नहीं दी गई
- जिसके बाद पेस धीरे-धीरे TMC से दूर होते गए

क्या है इस ‘बड़ी चाल’ का मतलब?
यह सिर्फ एक खिलाड़ी का पार्टी बदलना नहीं है बल्कि एक narrative shift है। पेस की साफ-सुथरी छवि बीजेपी को urban और educated voters के बीच फायदा दिला सकती है (Celebrity joining BJP)।
TMC के लिए झटका
एक ऐसा चेहरा, जिसे खुद ममता ने आगे बढ़ाया, अब उसी का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है (Mamata Banerjee reaction)। ये सारा तानाबाना गुप्त तरीके से बुना गया। बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 मार्च को कोलकाता में लिएंडर पेस से मुलाकात की। हालांकि, ये मुलाकात बड़ी लो प्रोफाइल रही। किसी को अंदाजा भी नहीं था की क्या होने वाला है। लेकिन, मंगलवार को इस मुलाकात का नतीजा सबके सामने आ गया। पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने बीजेपी का दामन थाम लिया। यही नहीं, ये भी ऐलान कर दिया वो पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे (West Bengal politics)।
टेनिस स्टार लिएंडर पेस का बंगाल से नाता
लिएंडर पेस का जन्म कोलकाता में हुआ है और उनकी मां कोलकाता से ही थीं। पिता गोवा से थे। पेस का इन दोनों ही राज्यों से गहरा नाता रहा है। पेस ने भारत के लिए 18 ग्रैंड स्लैम जीते और करीब 30 साल तक टेनिस में देश का प्रतिनिधित्व किया। लिएंडर पेस ने कोर्ट पर कई मैच जिताए। अब देखना ये है कि सियासत के इस मैच में उनका ये कदम सिर्फ शोर मचाएगा, या चुनावी स्कोर भी बदलेगा। ये ‘राजनीतिक सर्विस’ बीजेपी को पॉइंट दिलाएगी? या फिर ममता बनर्जी अपने अनुभव से इस शॉट को आसानी से रिटर्न कर देंगी? (Bengal elections 2026)



