Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यदिल्ली में असम पुलिस की Raid, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर लटकी...

दिल्ली में असम पुलिस की Raid, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! CM हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा (Pawan Kheda controversy) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनकी सरमा पर लगाए गए गंभीर आरोप अब उनके लिए ही मुश्किल बनते जा रहे हैं। असम क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में खेड़ा के आवास पर पहुंची (Assam Police in Delhi)। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रिनकी सरमा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की जा रही है, जिसमें उन्होंने खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है (Defamation case India)।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फाइल फोटो)

इस दौरान स्थानीय नियमों के तहत दिल्ली पुलिस को पहले से सूचित किया गया था और उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही, जो असम पुलिस की मदद कर रही है। हालांकि, उस समय पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जारी की थी ये तस्वीर

क्या है पूरा विवाद?

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया था कि रिनकी सरमा के पास तीन देश यूएई, मिस्र और एंटीगुआ एवं बारबुडा के पासपोर्ट हैं (Rinki Sarma passport row)। पवन खेड़ा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दस्तावेज़ पेश किए, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि वे उन्हें विदेश में मौजूद अपने साथियों से मिले हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि दुबई में रिनकी सरमा की संपत्तियां हैं।

  • अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनी रजिस्टर्ड है
  • कंपनी का बजट 34.67 बिलियन डॉलर बताया गया
  • इन संपत्तियों का जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया

खेड़ा ने सवाल उठाया कि क्या रिनकी सरमा के पास भारतीय नागरिकता भी है, क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है (Passport controversy) ।

CM सरमा का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को “बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताते हुए खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि (Assam CM controversy)

  • यह कांग्रेस की “हताशा” को दिखाता है
  • आरोप “मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण” हैं
  • 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि केस दायर किए जाएंगे

कानूनी और राजनीतिक असर (Congress vs BJP)

  • मामला अब मानहानि और पुलिस जांच तक पहुंच चुका है
  • असम पुलिस की दिल्ली में एंट्री से विवाद और गहरा गया
  • आने वाले चुनावों के बीच यह मुद्दा राजनीतिक रूप से बड़ा असर डाल सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular