पंजाब विधानसभा विशेष सत्र में हंगामा, CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप-विपक्षी दलों ने वीडियो किया जारी

0
29

पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर विपक्ष ने विधानसभा सत्र के दौरान गंभीर आरोप लगाए। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की हालत सामान्य नहीं थी, वो नशे में थे (Punjab CM Bhagwant Mann is drunk)। बीजेपी ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि जो पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने की बात करती है, वही नेतृत्व खुद विवादों में घिरा हुआ है।

इसको लेकर पंजाब कांग्रेस ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज की। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सदन से वॉकआउट किया और आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब के नशे में थे। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी मांग की कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से डोप टेस्ट करवाएं, ताकि पंजाब की जनता के सामने सच्चाई आ सके।

पार्टी के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय या आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here