यूपी में 16वीं जनगणना का शेड्यूल जारी, 22 मई से शुरू होगा पहला चरण, जानिए पूरी डिटेल्स

0
19

भारत की 16वीं जनगणना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है (Uttar Pradesh Census Schedule)। यूपी में जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा।

पहले चरण में मकानों की सूची और गणना

आईएएस शीतल वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इस दौरान जनगणना कर्मी घर-घर जाकर प्रत्येक मकान की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाएं और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए एकत्र करेंगे।

दूसरे चरण में जनसंख्या और जातिगत गणना

दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसी चरण में जातिगत जनगणना (Caste Census) भी कराई जाएगी। आजादी के बाद पहली बार जातीय जनगणना को आधिकारिक तौर पर इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) अभी तैयार किया जाना बाकी है।

जनगणना में 5.25 लाख अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी

शीतल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना कार्य के लिए 5.25 लाख अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 18 मंडल आयुक्त, 75 जिलाधिकारी, 17 नगर आयुक्त, 600 जिला स्तरीय अधिकारी, 1195 चार्ज अधिकारी, 285 मास्टर ट्रेनर, 6939 फील्ड ट्रेनर और करीब 5 लाख पर्यवेक्षक व प्रगणक शामिल होंगे।

सरकार के मुताबिक पहले चरण में हाउसहोल्ड लेवल डेटा कलेक्शन होगा, जबकि दूसरे चरण में व्यक्तिगत डेटा संग्रह किया जाएगा।

  • पहला चरण: 22 मई से 20 जून 2026
  • दूसरा चरण: फरवरी 2027
  • पहले चरण में मकान सूचीकरण और सुविधाओं का डेटा
  • दूसरे चरण में जनसंख्या गणना
  • पहली बार जातिगत जनगणना भी होगी
  • 5.25 लाख कर्मचारी लगाए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here