राजधानी लखनऊ में जिला कोर्ट परिसर के आसपास अवैध निर्माणों पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया (District Court Bulldozer Action)। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । कार्रवाई की जद में करीब 240 अवैध कब्जे और निर्माण बताए जा रहे हैं, जिनमें कई दुकानें और वकीलों के चैम्बर भी शामिल हैं (Lucknow Court Clash)।
वकीलों और पुलिस के बीच तीखी झड़प
बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और नगर निगम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया (Lawyers Protest Lucknow)। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और वकीलों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई (Police Lawyers Clash)। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की (Lucknow Court Lathicharge)।
बिना किसी नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप
वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि अगर पहले जानकारी दी जाती तो वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती थी। वहीं प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है और लंबे समय से अवैध कब्जों को हटाने की योजना बनाई गई थी।
हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़े जा रहे अवैध कब्जे
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कोर्ट परिसर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों, वादकारियों और अधिवक्ताओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते 240 अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया (Encroachment Removal Drive)।
कोर्ट परिसर में बनी तनावपूर्ण स्थिति
मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। उधर, वकीलों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया है। फिलहाल कोर्ट परिसर के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


