पाकिस्तान में इन दिनों सिर्फ बिजली ही नहीं, इंटरनेट भी “अल्लाह के भरोसे” चलता दिख रहा है (Pakistan internet crisis) । हालात ऐसे हैं कि नेटवर्क टावरों से डाटा कम और डीजल ज्यादा गायब हो रहा है (Pakistan internet outage)। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 11 महीनों में देशभर में टेलीकॉम साइट्स पर चोरी और तोड़फोड़ के 9,200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनकी वजह से करीब 16 फीसदी मोबाइल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित हो गया है। यानी कॉल कटना, नेट अटकना और वीडियो बफर होना अब सिर्फ टेक्निकल समस्या नहीं, बल्कि “राष्ट्रीय अनुभव” बनता जा रहा है (Fuel theft Pakistan)।
“ऑफलाइन मोड” में नेटवर्क साइट्स
सबसे ज्यादा असर सिंध में देखने को मिला, जहां 3,938 ईंधन चोरी के मामले दर्ज हुए। इसके बाद पंजाब में 2,827, खैबर पख्तूनख्वा में 1,668 और बलूचिस्तान में 716 घटनाएं सामने आईं (Telecom tower theft)। सीनेट की सूचना एवं तकनीक समिति को दिए गए ब्रीफिंग में Pakistan Telecommunication Authority (PTA) ने बताया कि लगातार लोडशेडिंग ने हालात और बिगाड़ दिए हैं (Load shedding Pakistan)। बैकअप बैटरियां जल्दी खत्म हो रही हैं और जनरेटरों का ईंधन चोरी होने से नेटवर्क साइट्स “ऑफलाइन मोड” में जा रही हैं (Pakistan telecom crisis)।
तेल चोरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
मामला इतना गंभीर हो गया कि सीनेट की सब-कमेटी को खुद मैदान में उतरना पड़ा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां-जहां तेल चोरी ज्यादा हो रही है, उन हॉटस्पॉट्स की मैपिंग की जाए और शिकायतों पर सख्त कार्रवाई हो। PTA अब NEPRA और पावर डिविजन के साथ मिलकर टेलीकॉम टावरों के लिए प्राथमिक बिजली फीडर और स्मार्ट ट्रांसफॉर्मर लगाने की कोशिश कर रहा है, ताकि इंटरनेट कम से कम चोरी और बिजली कटौती के बीच “जिंदा” रह सके (Internet shutdown Pakistan)।
पाकिस्तान में स्लीपिंग मोड में इंटरनेट !
वैसे पाकिस्तान में इंटरनेट स्लो या बंद होना कोई नई कहानी नहीं है। कभी भारी बारिश नेटवर्क बहा ले जाती है, तो कभी राजनीतिक हालात स्पीड को “साइलेंट मोड” पर डाल देते हैं (Pakistan network issue)। पिछले साल Amnesty International ने भी इंटरनेट शटडाउन और थ्रॉटलिंग को लेकर चिंता जताई थी। कुल मिलाकर पाकिस्तान में अब सवाल सिर्फ ‘नेट चल रहा है या नहीं’ का नहीं… बल्कि ‘जनरेटर में तेल बचा है या नहीं’ का भी हो गया है (Slow internet Pakistan,)।



