बिहार के चर्चित ज्ञान बिंदु एकेडमी (Gyan Bindu Academy) और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय और पेंचीदा बना दिया है। ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई (Prince Yadav Suspicious Death) । जिस शख्स का नाम हाल ही में दर्ज हुई FIR और कोचिंग विवाद में सामने आया था, उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं (Roshan Anand Brother Death)।
बंद कमरे में प्रिंस यादव के साथ क्या हुआ?
जानकारी के मुचताबिक, खान ग्लोबल स्टडीज पर कथित हमले और विवाद के बाद दर्ज मुकदमे में प्रिंस यादव का भी नाम सामने आया था (FIR Accused Prince Yadav Death)। पुलिस कार्रवाई की आहट के बीच वह कथित तौर पर नेपाल चले गए थे। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए सीमा पार गया यह युवक कुछ ही दिनों बाद एक होटल के कमरे में मृत मिला। घटना की खबर मिलते ही बिहार से लेकर नेपाल तक हलचल मच गई।
होटल में मिला शव, नेपाल पुलिस जांच में जुटी
नेपाल पुलिस के मुताबिक, प्रिंस यादव का शव विराटनगर के एक होटल से बरामद किया गया (Nepal Hotel Death Case)। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। हालांकि मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। होटल में उनके आने-जाने का समय, आखिरी वक्त उनसे कौन मिला, साथ ही मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है (Nepal Police Investigation)।
खान ग्लोबल स्टडीज विवाद का नया अध्याय
इस पूरे घटनाक्रम ने इसलिए भी सनसनी फैला दी है क्योंकि कुछ ही समय पहले ज्ञान बिंदु एकेडमी और खान सर के संस्थान के बीच विवाद ने बिहार के शिक्षा जगत में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा खड़ा कर दिया था (Khan Global Studies Controversy)। मामले में रौशन आनंद की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि प्रिंस यादव को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में उनकी मौत ने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
एकेडमी के प्रशासनिक कार्य देखते थे प्रिंस यादव
परिवार और करीबी लोगों के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों को संभालते थे। संस्थान के संचालन में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। उनकी मौत की खबर जैसे ही बिहार के सहरसा जिले स्थित पैतृक गांव धमसैना पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या, आत्महत्या या कुछ और ?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सामान्य मौत है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है? इन सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नेपाल पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। लेकिन इतना तय है कि खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद के बीच हुई यह मौत आने वाले दिनों में कई नए खुलासे और बहस को जन्म दे सकती है (Coaching Institute Controversy)।



