एक ऐसा शहर जहां बिना पैंट पहने लोग मेट्रो में सफर करते हैं। एक ऐसा शहर जहां के लोग सड़कों पर सिर्फ अंडरवीयर में घूमते नज़र आते हैं। एक ऐसा शहर जहां लड़कियां भी अंडरवीयर पहन कर घर से बाहर निकलती हैं। सोशल मीडिया पर उस शहर की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में बस, मेट्रो, बाज़ार और शहर की गलियों में लोग बिना पैंट के घूमते देखे जा रहे हैं।

बिना पैंट के अंडरवीयर में घूमते ये लोग ना तो किसी फैशन शो में हिस्सा ले रहे हैं, ना ही किसी कैंपेन के तहत ऐसा कर रहे हैं। दरअसल, 10 जनवरी को लंदन में नो ‘ट्राउजर्स डे’ मनाया गया। नो ट्राउजर्स डे ब्रिटेन में हर साल मनाया जाता है। इस बार ये रविवार यानि 10 जनवरी को मनाया गया। इस दिन लोग बिना ट्राउजर के यानि अंडरवीयर में घर के बाहर निकलते। फिर चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर कहीं और, लोग अंडरवीयर में ही घूमते दिखते हैं।

नो ‘ट्राउजर्स डे’ एक ग्लोबल इवेंट है जिसकी शुरुआत अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई थी। लेकिन, बाद में ये दुनिया के कई शहरों में मनाया जाने लगा। कोरोनावायरस की वजह से पिछले दो साल से ये इवेंट नहीं हुआ था। इस बार लंदन में इसे लोगों ने उत्साह के साथ मनाया और बिना ट्राउजर के फील फ्री नज़र आए। लोगों ने लंदन की मेन सड़कों पर परेड भी निकाली। जबकि, बिना पैंट पहने टिकट मशीन का इस्तेमाल किया, स्टेशन के एस्केलेटर्स पर चढ़े और एलिजाबेथ लाइन पर भी टहले। इस दौरान आयोजकों ने लोगों को इस बात के लिए भी प्रोत्साहित किया कि वो रंग बिरंगे और फनी स्टाइल के अंडरवीयर पहने।