Friday, June 20, 2025
HomeबॉलीवुडRanbir Kapoor: रणबीर कपूर को क्यों आया इतना गुस्सा? फैन के साथ...

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को क्यों आया इतना गुस्सा? फैन के साथ ऐसा बर्ताव देख लोग बोले ये है असली चेहरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर एक फैन का फोन फेंक रहे हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में रणबीर कपुर मुस्कुराते हुए और युवा प्रशंसक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके हाथ में एक मोबाइल फोन है। शख्स कई बार परफेक्ट सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। इससे रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वो उससे फोन मांग कर फेंक देते हैं।

रणबीर कपूर का गुस्सा रील या रियल ?

वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है, लेकिन दर्शक दावा कर रहे हैं कि यह क्लिप किसी फोन ब्रांड के प्रचार अभियान की तरह लग रहा है। 16 सेकंड का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहा है, और रणबीर कपूर के कई प्रशंसकों द्वारा शेयर किया जा रहा है।

रणबीर कपूर के इस वीडियो की सच्चाई क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन, कुछ यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि ये एक ऐड का वीडियो है, जिसका अगला पार्ट आना बाकी है। वहीं कुछ यूजर्स अपने गुस्से का इज़हार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘और बने इनके फैन, ये हैं इतना असली चेहरा’ । जबकि कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ‘रणबीर परेशान हो गए होंगे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।’

‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular