अब ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन, PM मोदी ने मांगी माफी, 12 KM रोड शो में फंसा काफिला

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक और ऐतिहासिक कदम जोड़ते हुए Narendra Modi ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया (Delhi Dehradun Expressway)। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना (PM Modi inauguration) यह 213 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे अब दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी को महज ढाई घंटे में पूरा करने में सक्षम होगा (Delhi to Dehradun travel time)।

रोड शो बना देरी की वजह, PM ने मांगी माफी

उद्घाटन से पहले देहरादून में पीएम मोदी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया (Modi roadshow Dehradun), जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़कों के दोनों ओर उमड़ पड़े। इसी भारी भीड़ और उत्साह के चलते उनका काफिला धीमी गति से आगे बढ़ा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में उन्हें एक घंटे से ज्यादा की देरी हो गई। पीएम मोदी ने मंच से कहा

“मैं सबसे पहले आप सभी से माफी मांगता हूं… 12 किलोमीटर के रोड शो में इतना उत्साह था कि गाड़ी तेज चलाना संभव नहीं था। लोगों का आशीर्वाद लेते हुए यहां पहुंचने में देर हो गई।”

एक्सप्रेसवे: विकास की नई रफ्तार

पीएम मोदी ने इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के विकास में “बड़ी उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि एक इकोनॉमिक कॉरिडोर है, जो व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
उन्होंने कहा कि

“यह कॉरिडोर पूरे क्षेत्र का कायाकल्प करेगा और उत्तराखंड को विकास के नए आयाम देगा।”

पीएम मोदी ने कहा ‘उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और उत्तराखंड के लोगों की मेहनत से युवा राज्य उत्तराखंड विकास के नए आयाम जोड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है।

अभी टोल फ्री रहेगा एक्सप्रेसवे

फिलहाल यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि इस एक्सप्रेसवे पर अभी टोल नहीं लगेगा (expressway toll rates)। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अनुसार, टोल दरों का निर्धारण और टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। संभावना है कि जल्द ही टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी।

संभावित टोल दरें (दिल्ली से)

  • काठा (बागपत): ₹235 | वापसी ₹350
  • सहारनपुर: ₹530 | वापसी ₹790
  • देहरादून (पूरा सफर): ₹675 | वापसी ₹1010