हरियाणा: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 5 विधायक निलंबित

0
15

हरियाणा में कुछ समय पहले हुए राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। हरियाणा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है। यह कदम पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने ये आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है।

किन विधायकों पर गिरी गाज?

पार्टी ने जिन विधायकों को निलंबित किया है, उनमें शामिल हैं

  • शैली चौधरी (नारायणगढ़)
  • रेणु बाला (सढौरा)
  • मोहम्मद इलियास (पुनहाना)
  • मोहम्मद इसराइल (रतिया)
  • जरनैल सिंह (हथीन)

इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन विधायकों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। इसे कांग्रेस ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कदम संगठन की मर्यादा के खिलाफ हैं और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।

नेतृत्व का सख्त संदेश

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और हर नेता व कार्यकर्ता को इसका पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामूहिक निर्णयों के खिलाफ जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस फैसले के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का यह कदम न केवल अनुशासन स्थापित करने की कोशिश है, बल्कि आने वाले चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here