UP में आग का कहर: गाजियाबाद में गोदाम और झुग्गियों में लगी भीषण आग, लखनऊ हादसे में दो बच्चों की मौत

0
15

गाजियाबाद (Ghaziabad fire) में गुरुवार दोपहर पन्नी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते पास की झुग्गियों तक फैल गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके की है (fire in Indirapuram)। मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं और कुछ ही समय में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया (Ghaziabad warehouse fire)। गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि कुछ स्थानों से अभी भी धुआं निकल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने या फंसे होने की सूचना नहीं है। आग पन्नी के गोदाम से शुरू होकर वहां बनी झुग्गियों तक पहुंची थी।

लखनऊ: झुग्गी बस्ती में आग, 2 मासूमों की मौत

लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग (Lucknow fire incident) में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई (Lucknow slum fire)।पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीक्षा शर्मा ने पुष्टि की कि दोनों बच्चों (करीब 2 साल उम्र) के शव देर रात तलाशी अभियान के बाद बरामद किए गए (children death in fire Lucknow)। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। मरने वाले बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना के बाद पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात कर दी गईं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

सरकार और प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर चिंता जताई और तत्काल सहायता पहुंचाने को कहा। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। गाजियाबाद में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया, वहीं लखनऊ की घटना ने झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here