सोने और चांदी के रेट (Silver Gold Price Rate) पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे हैं। मंगलवार को इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी जहां 5% से ज्यादा सस्ती हो गई। तो वहीं सोने का भाव करीब 2.5% लुढक गया। ऐसा लगा कि, दोनों के रेट और गिरेंगे। लेकिन, बुधवार को मल्टी कोमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातु रिकवरी मोड में नजर आए।

MCX पर सुबह ओपन होने पर ये रेट
मंगलवार को दिखी गिरावट बुधवार को थोड़ी स्टेबल होती नजर आई। खबर लिखे जाने तक 1 किलो चांदी की कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा या 5000 रुपए की उछाल के साथ 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं MCX पर खुलने के साथ सोने का रेट भी 1 फीसदी से ऊपर चढ़ गया। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,51,418 रुपए पर क्लोज हुआ था। लेकिन, बुधवार को ओपन होने पर ये 1,53,165 रुपए तक पहुंच गया। कुल मिलाकर 1.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 29 जनवरी को सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। सोना तो प्रति 10 ग्राम 2 लाख रुपए तक पहुंचता दिख रहा था। लेकिन, बजट आने के बाद से सोने का भाव फिसला। कुछ दिनों के उतार चढ़ाव के बाद सोना बहुत ज्यादा बढ़ता तो नजर नहीं आ रहा। लेकिन, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि इसका भाव स्थिर हो गया है।



