लव जिहाद की खौफनाक कहानी से पूरे देश को हिला देने वाली फिल्म द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। द केरल स्टोरी 2 के नाम से बनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, तो तहलका मच गया।
दरअसल ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसी चेतावनी से शुरू होती है, जो रोंगटे खड़े कर देगा। शुरुआत ऐसे होती है कि ‘इंशा अल्लाह अगले 25 सालों में पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और यहां सरिया कानून लागू होगा। इस लाइन के फौरन बाद कहानी राजस्थान की ओर मुड़ती है।

कहानी में सीन आता है कि एक परेशान हिन्दू परिवार थाने में है और पोस्को एक्ट से तहत शिकायत दर्ज कराना चाहता है। इस हंगामे के बीच उसकी बेटी राजस्थानी बोली में कहती है कि मारो राशिद ऐसा ना है। यहीं से कहानी का पूरा तानाबाना बुना जाता है। उसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर रुख करती है।

ट्रेलर में पहले प्यार के जाल में फंसाना, उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन, फिर बेहिसाब अत्याचार और जबरन बीफ खिलाने की कहानी है। फिल्म में तीन हिन्दू लड़कियों का किरदार अदिति भाटिया,उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा निभा रही है। तीनों लड़कियों की जिंदगी पहले तो प्यार के रेशमी सपनों से गुथी हुई रहती है। मगर ये प्यार जब दो से एक होने की उड़ान भरता है, तो आसमान का वो काला हिस्सा नजर आता है, जिसमें सिर्फ धर्म परिवर्तन की खौफनाक बिजली कौंधती है।

फिल्म का ट्रेलर इन लाइनों पर खत्म होता है Before Your Daughter Becomes Their Next Target यानि कि इससे पहले कि आपकी बेटी उनका अगला निशाना बने…फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस ट्रेलर के आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। कुछ लोग इसे काला सच बता रहे हैं। तो कई लोग एक धर्म विशेष को टारगेट करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बीच बड़ी बहस छिड़ी हुई है।



