Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशभारत के समिट में 'चीनी रोबोट' क्यों?,'मेक इन इंडिया की धज्जियां उड़ाने...

भारत के समिट में ‘चीनी रोबोट’ क्यों?,’मेक इन इंडिया की धज्जियां उड़ाने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक्शन

रोबोटिक डॉग ‘ओरियन’ को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब खबर है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजकों ने बढ़ते हंगामे को देखते हुए गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो वेन्यू खाली करने को कहा है। ये समिट दिल्ली में ‘भारत मंडपम’ में चल रहा है।

क्या है विवाद और कहां से शुरू हुआ

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के पहले दिन एक रोबोटिक कुत्ता प्रदर्शित किया था, जिसे नाम दिया ओरियन। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैलने लगी कि यूनिवर्सिटी ने जो रोबोटिक डॉग अपना बताकर पेश किया वो दरअसल चाइनीज है। इंटरनेट पर यूजर्स ने ये आसानी से पहचान लिया ये रोबोट चीन की कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल है, जिसे कि ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत 2 से 3 साल रुपए है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई

अब सोशल मीडिया पर घेराबंदी हुई तो यूनिवर्सिटी ये कहने लगी कि हां वो हमारा नहीं है। हमने कभी रोबोट बनाया ही नहीं। हमारा मकसद सिर्फ स्टूडेंट्स को एडवांस तकनीक सिखाना था।

सोशल मीडिया घूम रही हैं क्लिप्स

यूनिवर्सिटी की तरफ से सफाई के बाद भी विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। दरअसल सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर ऐसे क्लिप है, जिसमें यूनिवर्सिटी की तरफ से रोबोट को अपना प्रोडक्ट बताया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि एक क्लिप में रोबो डॉग का नाम ओरियन बताते हुए इसके फीचर्स समझाती देख रही हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि इस रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बनाया है।

सौं. सोशल मीडिया पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular