Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडशाहिद की फिल्म, आमिर को थैंक्यू ? क्या है 'ओ रोमियो' की...

शाहिद की फिल्म, आमिर को थैंक्यू ? क्या है ‘ओ रोमियो’ की कहानी के पीछे की कहानी

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मगर फैंस एक बात को लेकर सस्पेंस में हैं। आखिर फिल्म में आमिर क्यों थैक्यू किस बात के लिए मिला है,आमिर तो फिल्म का हिस्सा नहीं है। फिल्म के क्रेडेट्स में आखिर खान को थैक्स लिखा गया है।

इस सस्पेंस से पर्दा हम उठा देते हैं। दरअसल इसका खुलासा फिल्म ओ रोमियो के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने किया है। विशाल ने कहा कि आमिर खान फिल्म की स्क्रिप्ट सुनना चाहते थे। ऐसे में आमिर खान को जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो उन्होंने एक आइडिया दिया कि फिल्म के इम्पोर्टेंट पॉइंट पर किसी का मर्डर होना चाहिए।

फिल्म की कहानी कुछ ऐसे ही गुथी हुई है। स्टोरी के बीच में वकील की हत्या का सीन है। अफशां का किरदान निभा रही तृप्ति डिमरी बदला लेने के लिए इसी वकील की हत्या की कोशिश करती है, मगर फेल हो जाती है। जिसके बाद उस्तरा का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर इस काम को पूरा करते हैं। एक खूंखार गैंगस्टर इसी सीन के बाद अफशां की तरफ खिंचता है। यहीं से फिल्म में लव स्टोरी की शुरुआत होती है।

विशाल ने बताया कि लव स्टोरी की ऐसे शुरुआत होना मेरे लिए बड़ा प्लॉट पॉइंट था। इसीलिए आमिर खान को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करना चाहता हूं था। ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉर्डर टू, रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 और सनाया कपूर की फिल्म तू या मैं के साथ टक्कर हुई। बावजूद इसके फिल्म ने हफ्तेभर में अच्छी कमाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular