ब्रिटेन के शाही परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी सरकारी पद के दुरुपयोग के शक के चलते हुई है।

थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्होंने 60 साल के एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। पुलिस ने शाही परिवार का नाम नहीं लिया। पुलिस ने कहा कि एंड्रयू को पूरी जांच पड़ताल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक वो उन रिपोर्ट्स की भी जांच कर रहे थे, जिसमें एंड्रयू ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन को ट्रेड रिपोर्ट भेजी थी।
एंड्रयू पर गंभीर आरोप
एंड्रयू पर जेफरी एपस्टीन से संबंध रखने का आरोप है। आरोप है कि जेफरी एपस्टीन ने एक दूसरी महिला को एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए यूके भेजा था। इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें प्रिंस की उपाधि भी गंवानी पड़ी थी। हालांकि पूर्व प्रिंस ने इन आरोपों को गलत बताया।



