Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडदेसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, हैंडपंप पर कपड़े धोए, वीडियो वायरल

देसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, हैंडपंप पर कपड़े धोए, वीडियो वायरल

मल्टी टैलेंटेड कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कोई उनकी सादगी का कायल हो रहा है तो कोई सवाल खड़े कर रहा है कि करोड़पति एक्टर के हालात ऐसे कैसे बदल गए।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

वीडियो में सुनील ग्रोवर एक हैंडपंप पर अपने कपड़े धोते नजर आ रहे हैं। खुद हैंडपंप चला रहे हैं और फिर बाल्टी में रखे अपने कपड़े धो रहे हैं। कपड़े धोने के बाद सुनील ग्रोवर अपना चेहरा भी धोते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में साल 1962 में आई एक फिल्म बात एक रात की का गाना ‘न तुम हमे जानों’ सुनाई दे रहा है। सुनील ग्रोवर ने ये वीडियो खुद अपने इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular