प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात देंगे। जिसके बाद दिल्ली से मेरठ की घंटों की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी। इस उद्घाटन के साथ ही 82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो जाएगा। लोग दिल्ली से सिर्फ 40 मिनट में मेरठ पहुंच जाएंगे।

पीएम के मेरठ में 22 फरवरी के कार्यक्रम की पूरी बागडोर सीएम योगी खुद संभाल रहे हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल और शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की , और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस पूरे कॉरिडोर पर 16 भारत नमो स्टेशन हैं। जो जंगपुरा एलिवेटेड से शुरू होकर आनंद विहार-गाजियाबाद-मोदीनगर और मोदीपुरम से होते हुए जाएगा। नमो भारत ट्रेन हाईटेक सुविधाओं से लैस रहेगी, जो कि 160 किमी प्रति घँटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जिसे हर 5 से 10 किलोमीटर पर स्टेशनों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। हर ट्रेन में एक महिला कोच आरक्षित होगा।




