Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यAjit Pawar's death case: सवालों के घेरे में नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू,...

Ajit Pawar’s death case: सवालों के घेरे में नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू, पीएम को पत्र लिखकर पद से हटाने की मांग

एनसीपी (एसपी) के महासचिव और विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार को मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। दिवंगत नेता के भतीजे रोहित पवार ने इस मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें विमान दुर्घटना की जांच होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है।

रोहित पवार , विधायक, ncp

रोहित पवार ने कहा कि जनवरी को हुआ विमान हादसा एयर चार्टर कंपनी वीएसआर की मिलीभगत से रची गई साजिश का हिस्सा थी। विमान कंपनी वीएसआर की मालिक और नायडू के बीच संबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इस मामले की जांच एक स्वतंत्र और सक्षम एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए।

अजीत पवार के विमान हादसे के दौरान की तस्वीर

लेटर की एक कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है। पत्र में ये भी लिखा है कि आपने अजीत दादा और देश के प्रति उनके योगदान को लेकर हमेशा सम्मान दिखाया है। इस संदर्भ में हैं अनुरोध करता हूं कि राममोहन नायडू को उनके पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए। ये पता चला है कि उद्योग और राजनीति जगत के कुछ प्रभावशाली लोग वीएसआर मामले में शामिल हैं। इसीलिए लगता है कि ये जांच पारदर्शी तरीके से नहीं होगी। ऐसे में ये सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं कि मामले में नागरिक उड्डयन निदेशालय की किसी भी तरह की संलिप्तता या प्रभाव इसमें न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular