Monday, May 25, 2026
Homeराज्यAligarh: डांसर के साथ भागा नया नवेला दूल्हा, जानिए शादी वाले घर...

Aligarh: डांसर के साथ भागा नया नवेला दूल्हा, जानिए शादी वाले घर में कैसे परवान चढ़ा इश्क?

अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिस शख्स की शादी महज दो महीने पहले हुई थी, वो शादी में ही आई डांसर के साथ रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि बिलाल नाम का ये युवक और डांसर सोनी जयपुर के एक होटल में देखे गए हैं, इनका सीसीटीवी सामने आया है।

cctv में बिलाल और डांस सोनी

सराय इंतजाम अली अचल रोड के रहने वाले सादिक अली के बेटे बिलाल की शादी 3 दिसंबर को हुई थी। इसके दो दिन बाद ही यानि कि 5 दिसंबर को उसकी बहन की भी शादी हुई। इसी शादी में सोनी नाम की डांस आई हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी वाली रात जब डांसर का प्रोग्राम खत्म हुआ तो बिलाल को डांसर को उसके घर छोड़कर आने को कहा गया। घर जाते-जाते रास्ते में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। बिलाल की पत्नी का कहना है कि इसके बाद से बिलाल ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। उसने जब पति का फोन चेक किया तो उसमें डांसर सोनी का नंबर था, जिससे बिलाल खूब बातें किया करता था।

बिलाल की पत्नी ने पति को जान का खतरा होने की भी आशंका जताई है। उसका कहना है कि सोनी नाचने गाने वाली है और वो बिलाल के साथ कुछ गलत भी कर सकती है। उसका कहना है कि पुलिस से भी रिपोर्ट कराई है, मगर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular