Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडहार्दिक पांड्या ने EX WIFE और बेटे को क्यों गिफ्ट की लग्जरी...

हार्दिक पांड्या ने EX WIFE और बेटे को क्यों गिफ्ट की लग्जरी कार? क्या हार्दिक को अब भी है नताशा स्टैनकोविक से प्यार?

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी पूर्व पत्नी और बेटे को महंगी SUV कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। कार के साथ उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टैनकोविक और बेटे अगस्त्य ने पोज भी किया।

मैदान पर विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) को महंगा कार गिफ्ट की है। उन्होंने नताशा और अगस्त्य को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ब्लैक ब्यूटी लैंड रोवर डिफेंडर के साथ नताशा और अगस्त्य पोज़ देते भी दिखाई दिए। वीडियो में नताशा हार्दिक पांड्या की गिफ्ट की हुई कार को निहारती, हंसती-मुस्कुराती और गाड़ी को निहारती नजर आई। वीडियो के एक हिस्से में नताशा ने कार पर प्यार से हाथ भी फेरा। फिलहाल, खबरों की मानें तो हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को डेट कर रहे हैं। माहिका के जन्मदिन पर उनका सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेज़”। लेकिन, इस सबके बीच उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और बेटे को महंगी कार गिफ्ट करके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।

नताशा और अगस्त्य को जैसे ही हार्दिक ने करोड़ों की कार गिफ्ट, पुरानी तस्वीरें वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर नताशा की ऑटो पकड़ते हुए तस्वीर भी वायरल होने लगीं। लोग कहने लगे कि, हार्दिक पांड्या को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई कि, उनकी एक्स वाइफ ऑटो से सफर करे, या फिर उनका बेटा किराए की गाड़ी में घूमे। इसीलिए हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी और बेटे अगस्त्य को करोड़ों की कार गिफ्ट की। लेकिन, क्रिकेट और सिने फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि, तलाक के 2 साल बाद हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी को कार क्यों गिफ्ट की? क्या हार्दिक पांड्या अभी तक नताशा के साथ बिताए पल भूल नहीं पाए हैं? क्या हार्दिक के दिल में अब भी नताशा के लिए सम्मान और प्यार है? या फिर हार्दिक ने ये गाड़ी अपने बेटे अगस्त्य की सुविधा के लिए गिफ्ट की है?

नताशा से हार्दिक को अब भी है प्यार?

नताशा और हार्दिक ने क्यों लिया तलाक?

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फिर 2023 में दोनों ने ईसाई धर्म के अनुसार दोबारा शादी की। इसके बाद इनका बेटा हुआ, जिसका नाम था अगस्त्य। अपने बेटे के साथ हार्दिक का जुड़ाव इतना ज्यादा था कि, वो कहीं भी जाते तो अपने बेटे को साथ ले जाते। सिडनी की तस्वीरें क्रिकेट फैंस को अच्छी तरह याद होंगी जब सिक्सर किंग हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ कई तस्वीरों में पोज़ देते नजर आए थे। लेकिन, इस सबके बीच अचानक जज्बात बदल गए, हालात बदल गए, और हार्दिक-नताशा ने अलग होने का फैसला कर लिया।
जुलाई 2024 में दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तालाक लेने की औपचारिक घोषणा कर दी। इसके बाद खबरें आईं कि नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर अपने होमटाउन सर्बिया चली गईं। हालांकि, दोनों एक्स कपल ने लिखा था कि, वो अपने बच्चे के को-पैरेंटिंग करेंगे। इसका मतलब होता है, एक साथ मिलकर बच्चे को पालना। इस बीच नताशा का एक बयान भी सामने आया। नताशा ने हार्दिक पांड्या से अलग होने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, वो हार्दिक से अलग इसलिए हुईं क्योंकि, वो काफी बनावटी थे और खुद में रहते थे। उनकी और हार्दिक की पर्सनैलिटी में बड़ा अंतर था। हालांकि, बकौल नताशा, उन्होंने हार्दिक की तरह खुद को ढालने की कोशिश की। लेकिन, इसका कोई फायदा होता नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने पक्का फैसला कर लिया कि वो अलग हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular