Monday, May 25, 2026
Homeराज्यUttarakand: दूल्हे को ईमानदारी पड़ गई भारी, दुल्हन ने बैरंग लौटा दी...

Uttarakand: दूल्हे को ईमानदारी पड़ गई भारी, दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात

दूल्हे के एक सच ने हंसते-खिलखिलाते शादी वाले घर को खामोशी में बदल दिया। सबकुछ अच्छे से चल रहा था, मगर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़े, दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई, बस उसके बाद सन्नाटा छा गया। दुल्हन ने वरमाला डालने और फेरे लेने से इंकार कर दिया।

फाइल फोटो

वाकया रुड़की के खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है, जहां बड़े ही धूमधाम के साथ बारात पहुंची थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे, इसी दौरान दूल्हे ने दुल्हन से थोड़ी बातचीत की और फिर पूरा माहौल बदल गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने दुल्हन को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। उसने कहा कि कुछ समय पहले वो एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। एक्सीडेंट में चोट लगी, जिसके कारण ज्यादा काम नहीं कर पाऊंगा, हाथ थोड़ा तंग रहेगा। दूल्हे की ये बात स्टेज पर मौजूद दुल्हन की सहेलियों ने सुन ली और फौरन लड़की के परिजनों को इसके बारे में सूचना दी।

परिजनों ने दूल्हे पर लगाया सच छिपाने का आरोप

परिवार को जब ये सब पता चला तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया और दूल्हे पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने बारे में सबकुछ छिपाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी गहमा-गहमी भी हुई, जिसके चलते पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करवाया। जिसमें फैसला ये हुआ कि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बारात वापस लौट जाए। इस फैसले के बाद बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular