Monday, May 25, 2026
HomeखेलInd Vs Zimbabwe T-20 World Cup Match: भारत ने जिंबाब्वे को बुरी...

Ind Vs Zimbabwe T-20 World Cup Match: भारत ने जिंबाब्वे को बुरी तरह हराया, किसकी तूफानी पारी से जीती टीम इंडिया?

Ind Vs Zimbabwe: भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में जिंबाब्वे को 72 रनों से हरा दिया। लंबे वक्त से खामोश चल रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला इस मैच में खूब चला। उन्होंने इस टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी पहली हाफ सेंचुरी जमाई। भारत ने अपनी बैटिंग लाइन अप में थोड़े बदलाव किए थे। जिसका नतीजा ये हुआ कि, टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से 6 बैटर्स ने बल्लेबाज़ी की और उन्होंने 158 से 275 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 17 छक्के जमाए।

जिंबाब्वे टॉस जीतकर भी मैच कैसे हारा?

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने पिच को अच्छी तरह भांप तो लिया था, लेकिन उनके गेंदबाज़ सही जगह बॉल डालने में नाकाम रहे। बाकी की कसर फील्डर्स ने निकाल दी। जिंबाब्वे के फील्डर्स ने दो सबसे कीमती कैच टपकाए। जिसकी वजह से वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। जिंबाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन बनाए।

अभिषेक और हार्दिक ने कैसे मचाया धमाल?

भारत ने आज संजू सैमसन को मौका दिया जो अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। दोनों के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। संजू अच्छी बैटिंग करते नजर आ रहे थे, लेकिन मुजराबानी की गेंद पर 24 रन बनाकर कैट आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 72 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने क्रमश: 55 और 38 रन बनाए। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 33 रन बनाए। जबकि हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाकर भारत का स्कोर 256 रनों तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या की 23 गेंदों पर 50 रनों की पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अब सुपर-8 में भारत का अगला मैच वेस्टइंडीज से है। ये मैच रविवार को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular