वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र का विशेष महत्व है। हर राशि का अपना एक स्वामी होता है। जिसका धर्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व माना गया है। indianviewer.com अपने इस लेख के जरिए आपको चंद्र राशि के आधार पर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दिन आज कैसा होगा बताएगा। शुभ रंग, शुभ अंक और बुरे ग्रहों को काटने के लिए क्या करें उपाय इसकी जानकारी भी हम साझा करेंगे।
मेष राशि- आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक लिहाज से आप मजबूत होंगे और व्यापारियों को आज धन लाभ हो सकता है। स्कूल जाने वाले छात्रों को शिक्षक से तारीफ़ मिलेगी, जिससे उनका पूरा दिन अच्छा गुज़रेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- भगवान शिव की अराधना करें।
वृषभ राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर से भी बेहतरीन होगा। आज बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि- आज आपको धन का लाभ होगा। पुराना रुका हुआ या किसी को उधार दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है। दिनभर की भाग-दौड़ आपको थोड़ा थका सकती है, लेकिन परिवार के पास जाकर आप हल्का और सुकून महसूस करेंगे। अचानक घर आया मेहमान आपको थोड़ा परेशानी दे सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला, फिरोज़ी
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आप जिस काम को करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। आज के दिन फेस की गई समस्याओं से आपको जीवन के लिए अच्छा सबक भी मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
उपाय- बाहर निकलते वक्त भगवान का आशीर्वाद लें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानियां खड़ी कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज धन लाभ का दिन है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको आज कोई बड़ी खुशख़बरी मिल सकती है। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा, काला
उपाय- किसी ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।
कन्या राशि- कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। आप सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आज का दिन बेहतर है। खर्चा आज आप जरूरत से ज्यादा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का नीला
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए एक बड़ा सबक लेकर आएगा। आप आज सीखेंगे कैसे हारकर भी कभी-कभी हम जीत हासिल कर लेते हैं। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। फ़ालतू लोगों से दूरी बनाकर रखें। माता-पिता अपने बच्चों की ज़रूरत से ज्यादा चिंता करके अपना स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- गाय की सेवा करें, ज़रूरतमंद को दान करें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों को आज धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है। जिसके कारण आपका प्यार उनके प्रति और गहरा होगा। पड़ोसी से किसी बात पर सुबह-सुबह अनबन हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- भगवान को प्रसाद चढ़ाकर लोगों में बांटे।
धनु राशि- व्यापारियों के लिए आज धन लाभ का दिन है। आप आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर बहुत खुश होंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको आज कोई बड़ी खुशख़बरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। आंख से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- बैंगनी
शुभ रंग – 7
उपाय- तांबे का एक छोटा टुकड़ा पर्स में रखें।
मकर राशि- आज आपका दिन भाग दौड़ा से भरा होगा। शाम ढ़लते-ढ़लते आपको थकान महसूस हो सकती है। अचानक कहीं बाहर खाना खाने की योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबीयत ख़राब होने से मानसिक सुकून छिन सकता है। हालांकि किसी क़रीबी की मौजूदगी अपको सूकुन देगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन ताज़गी से भरपूर होगा। आप अपने पुराने मित्र या किसी सहयोगी के साथ सैर सपाटे पर भी जा सकते है। घर से दूर रहने वाले लोग अपने परिवार की याद में आज थोड़ा उदास होंगे, लेकिन रात होने तक उनसे बात करके आपका मन हल्का हो जाएगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल, मैरून
उपाय- गणेश जी की उपासना करें।
मीन राशि- आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सेहत के साथ लापरवाही अपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी बड़े की सलाह आज आपको किसी बड़ी मुसीबत से बाहर निकालने में मददगार होगी। स्कूल जाने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
उपाय- गाय की सेवा करें।



