Rinku Singh’s father passes away: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लिवर कैंसर से जूझ रहे उसके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो वेटिंलेटर थे, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए चेन्नई से सुबह 5 बजे निकल गए थे।

इससे पहले पिता के तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर रिंकू सिंह चेन्नई से दिल्ली आ गए थे, जहां वो परिवार से साथ रहे। हालांकि वो 26 फरवरी गुरुवार को जिम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे। मगर उसके अगले ही दिन पिता के निधन की खबर आ गई। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। सैकिया ने ये भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर 8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। BCCI सचिव ने कहा कि रिंकू से जुड़े अगली अपडेट जल्द दी जाएगी।

रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ लाया गया है। जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर भीड़ लगी हुई है। रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद उनके पिता और उसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो उनके बॉन्ड को दर्शाते हैं।



