Shivraj Singh Chouhan helped the injured: मध्य प्रदेश से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नेताजी के लिए लोगों के दिलों में सम्मान और बढ़ा दिया है। ये नेता कोई और नहीं बीजेपी के कद्दावर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। शिवराज सिंह चौहान किसी काम से ग्वालियर की ओर जा रहे थे, रास्ते में भोपाल के किलोल पार्क के पास उनकी नजर सड़क किनारे एक घायल पर पड़ी, जो कि अचेक अवस्था में था। पास में ही उसकी बाइक की गिरी हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने फौरन अपना काफिला रोका और खुद युवक को उठाते हुए अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए।
घायल को खुद उठाकर अस्पताल ले जाने का वीडियो
शिवराज सिंह चौहान ने युवक के इलाज की भी पूरी व्यवस्था कराई। ये तस्वीर देखकर लोग शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे ही सड़क पर एक और घायल शख्स की मदद की थी।



