Attack on YouTuber Salim Wastik: यूट्यूबर सलीम वास्तिक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। उन पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया है। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी खराब हालत देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।
सलीम वास्तिक को अस्पताल ले जाने का वीडियो
घटना गाजियाबाद में लोनी थानाक्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी की है। पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे, दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। आरोप है कि वो दोनों घर में घुसे और सलीम वास्तिक की गर्दन और पेट पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिफ्तारी के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

यूट्यूबर सलीम के समर्थक इसे धार्मिक कुंठा से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल सलीम वास्तिक इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ बेबाकी से अपनी राय रखते थे। उन्होंने इस्लाम धर्म भी त्याग दिया था। बताया जा रहा है कि सलीम पहले मुस्लिम धर्म को मानते थे और मौलवी भी रह चुके थे। मगर फिर निजी विचारों के चलते उन्होंने इस्लाम को त्याग दिया था। 50 साल के सलीम वास्तिक धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बोलते थे। बताया जा रहा है कि सलीम को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



