Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहोली पर 'मीठा जहर' देने की तैयारी में था हल्दीराम ? 1...

होली पर ‘मीठा जहर’ देने की तैयारी में था हल्दीराम ? 1 कुंतल से ज्यादा एक्सपायरी मिठाई देख FSDA के अधिकारी हैरान

1 quintal of expired sweets found in Haldiram’s warehouse: ये खबर आप अक्सर सुनते हैं कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसीलिए लोग सोचते हैं कि मिठाइयां किसी बड़े ब्रान्ड से ही लेंगे। कम से कम वो अपनी साख का तो खयाल करेंगे। मगर अफसोस ! मुनाफाखोरी ने वो कहावत सच कर दी है, कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। लखनऊ में ऐसा ही हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि प्रशासन यानि कि FSDA की टीम ने लखनऊ में मशहूर ब्रान्ड हल्दीराम के वेयरहाउस समेत शहर के कई कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा, तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

हल्दीराम के स्टॉक से भारी मात्रा में एक्सपायरी हो चुकी मिठाइयां बरामद हुई हैं। जांच के दौरान टीम को 112 किलो सोन पापड़ी और राजभोग मिठाई मिली, जो कि एक्सपायरी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शायद ये मिठाई होली पर खपाने की तैयारी थी। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने इस मिठाई को फौरन नष्ट करवा दिया, मगर इसने बड़े ब्रान्ड के यहां इतनी भारी मात्रा में एक्सपायरी मिठाई मिलना कई सवाल खड़े करता है।

बाकी की मिठाई भी जांच के लिए भेजी गई

इसके अलावा टीम ने कई दूसरी जगह भी छापे मारे, इस दौरान टीम ने करीब 55 लाख का वो सामान जब्त किया, जो लोगों के लिए जहर था। FSDA के अधिकारियों ने बताया कि हल्दीराम के वेयर हाउस से पेठा, गुजिया, गुलाबजामुन और रसगुल्ले का भी सेंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular