Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र का विशेष महत्व है। हर राशि का अपना एक स्वामी होता है। जिसका ज्योतिष की दुनिया में बड़ा महत्व है। indianviewer.com अपने इस लेख के जरिए आपको चंद्र राशि के आधार पर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दिन आज कैसा होगा बताएगा। शुभ रंग, शुभ अंक और बुरे ग्रहों को काटने के लिए क्या करें उपाय इसकी जानकारी भी हम साझा करेंगे।
मेष राशि- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। घर के किसी बड़े की सलाह आपको किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकालने में मददगार होगी। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा थकान भरा होगा, क्योंकि परीक्षा का बोझ उनके नन्हें दिमाग पर असर डाल सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
उपाय- गाय की सेवा करें, रोटी खिलाएं।
वृषभ राशि- आज आपको धन लाभ होगा। पुराना रुका हुआ या किसी को उधार दिया हुआ पैसा आपको मिल सकता है। दिनभर की भाग-दौड़ आपको थोड़ा थका सकती है, लेकिन परिवार के पास जाकर आप हल्का और सुकून महसूस करेंगे। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला, फिरोज़ी
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। व्यपारियों को आज धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है। जिसके कारण आपका प्यार उनके प्रति और गहरा होगा। व्यापारियों को आज अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
उपाय- लाल रंग का रुमाल आपने पास रखें।
कर्क राशि- आज आपका सरल स्वभाव किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। नौकरी पेशा लोग अपने आप-पास मौजूद लोगों की सही नीयत को समझे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। अपनी वाणी पर काबू रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
उपाय- चंदन का टीका लगाएं।
सिंह राशि- आज का दिन आप अपने लिए खर्च करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा और खुशहाल रहेगा। प्यार में पड़े जातक आज लव वन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। घर से बाहर रह रहे जातक आप परिवार को बेहद मिस कर सकते है। परिवार से फ़ोन पर बात करके उनको अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग- हल्का नीला
शुभ अंक- 3
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि- कन्या राशिवालों का व्यक्तित्व आज महकेगा और सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आज का दिन बेहतर है। खर्चा आज आप ज़रूरत से ज्यादा कर सकते हैं, लेकिन आज धन खर्च करके भी आपको सुकून मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
तुला राशि- तुला राशि वाले बहुत जल्दी आवेश में आ जाते हैं, और आज आपका ये स्वभाव अपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। दोस्त या किसी ख़ास के साथ रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। व्यापारियों को आज धन हानि हो सकती है। निवेश करने से पहले थोड़ा सोच समझ लें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
उपाय- चंदन का टीका लगाएं।
वृश्चिक राशि- आप आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर बहुत खुश होंगे। व्यापारियों के लिए आज धन लाभ का दिन है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
उपाय- चांदी का टुकड़ा अपने पास रखें।
धनु राशि- धनु राशिवालों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। बाहर का खाना खाने से बचें, आपकी ओवर ईटिंग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। कोई करीबी मित्र आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा सकता हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7
उपाय- ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।
मकर राशि- आज आपका दिन भाग दौड़ से भरा होगा, बावजूद इसके आपकी सेहत अच्छी रहेगी। रात के वक्त परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मनचाही यात्रा आज आप कर सकते हैं, लेकिन इस यात्रा में किसी खास शख़्स से मुलाकात आपका दिन बना देगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
उपाय- मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।
कुंभ राशि- कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन ताज़गी से भरपूर होगा। आप अपने पुराने मित्र या किसी सहयोगी के साथ सैर सपाटे पर भी जा सकते है। घर से दूर रहने वाले लोग अपने परिवार की याद में आज थोड़ा उदास होंगे।
शुभ रंग- हल्का नीला
शुभ अंक- 3
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
मीन राशि- मीन राशिवालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आप जिस काम को करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुज़ारने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने लक्ष्य पर अधिक फोकस करने की ज़रूरत है।
शुभ रंग- सिल्वर या सफेद
शुभ अंक- 2
उपाय- घर से बाहर जाते वक्त किसी बड़े का या भगवान का आशीर्वाद लें।



