Iran missile attack on Dubai: अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हमले जारी है, ऐसे में ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। ईरान ने दुबई पर जबरदस्त हमला किया है। दुबई में 3 धमाके सुनाई दिए हैं। चश्मदीदों के मुताबित आसमान में मिसाइलें दिखी, और धमाके इतने तेज हुए कि खिड़कियां हिल गईं। सूत्रों के मुताबिक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में कुछ समय के लिए आवाजाही रोकी गई थी। हालांकि अब लोगों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया है।
दुबई के पाम जुमेराह पर मिसाइल अटैक
UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरा, जिसमें एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहत खतरनाक तनाव बढ़ाती हैं। इस कायरतापूर्ण हरकत से नागरिकों की सुरक्षा खतरे में आती है, जिससे स्थिरता कमजोर होती है। हालांकि, ईरान लगातार हमले कर रहा है। उसने दुबई की मशहूर पाम जुमेराह पर मिसाइल दागी है। पाम जुमैराह बीच पर मौजूद फेयरमोंट होटल को निशाना बनाया गया है। इस होटल पर मिसाइल गिरने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज़ सामने आ रहे हैं।
दुबई पर हमला भारत के लिए खतरा?
दुबई पर ईरान का हमला ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब है। भारत के UAE के साथ दोस्ताना संबंध तो हैं ही, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ रही है। दुबई दुनिया का एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट होने के साथ एविएशन का केंद्र भी है। दुबई फ्री जोन्स के कारण विदेशी निवेशकों के लिए एक बड़ा हब है। 0% टैक्स , 100% स्वामित्व और प्रतिबंध मुक्त व्यापार निवेशकों को दुबई की ओर खींचता है। भारत के करीब होने के साथ ही 35 लाख से अधिक भारतीयों के रहने के कारण ये भारत का अहम रणनीतिक और आर्थिक साझेदार है। ये दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से भी एक है। बुर्ज खलीफा और पाम जुमेराह की वजह से ये पर्यटकों की पहली पसंद है।
दुबई में किन भारतीयों का निवेश?
भारतीय निवेशकों के लिए दुबई एक पसंदीदा जगह है। 2024 में 29 हजार से अधिक भारतीयों ने 35 हजार से अधिक संपत्तियां खरीदीं। दिल्ली और मुंबई से सस्ता होने की वजह से भारतीय रिएल एस्टेट में जमकर निवेश करते हैं। रिजवान साजन दुबई में सबसे धनी भारतीय है। मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई नामचीन हस्तियों की दुबई में प्रॉपर्टी है। 2020 से 2022 के बीच दुबई में भारतीयों ने सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदी। यूट्यूबर डॉली चायवाला ने भी दुबई प्रॉपर्टी खरीदी है। उसने दुबई में अपना नया ऑफिस खोला है। भारत और दुनिया से काफी लोग दुबई में इसलिए भी प्रॉपर्टी खरीद रहे है ताकि उन्हें गोल्डन वीजा मिल जाए। ये गोल्डन वीजा मिलने सो वो दुबई में 5 से 10 साल तक रह सकता है।



