Monday, May 25, 2026
Homeखेलजीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने शाहीन अफरीदी का भर्ता...

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने शाहीन अफरीदी का भर्ता बना दिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड

Pakistan out of the semi-finals: पाकिस्तान ने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया। लेकिन, हारकर भी श्रीलंका ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए साहिबज़ादा फरहान के शतक की बदौलत 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रनों पर रोकना था। अगर वो ऐसा कर पाता तो सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर लेता और उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होता। लेकिन, पवन रत्नायके और श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैच ना सिर्फ आखिरी ओवर तक पहुंच गया, बल्कि ऐसा लगा कि श्रीलंका जीत जाएगा।

फरहान और फखर ना होते तो पाकिस्तान मैच हार जाता?

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए। तो वहीं फखर ज़मान ने 42 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के बाकी के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसके बाद रन चेज़ के लिए श्रीलंका के सामने पहाड़ जैसा स्कोर था। जिसका असर दिखा और श्रीलंका के 3 विकेट 74 रन के स्कोर पर गिर गए। लेकिन, पवन रत्नायके और दसुन शनाका ने पारी को संभाला। दोनों ने धुआंधार बैटिंग की। पवन 37 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दसुन शनाका ने चौके-छक्के जड़ने शुरु कर दिए। दसुन की बैटिंग की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से रोक दिया। यही नहीं मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया।

आखिरी ओवर में शाहीन की कैसे हुई धुलाई?

आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। पाकिस्तान के प्रीमियर कहे जाने बॉलर शाहीन अफरीदी बॉलिंग करने आए, जिन्हें दसुन ने पहली गेंद पर चौका जमा दिया। पाकिस्तानी फैंस की दिल की धड़कनें तेज़ हो गईं। इसके बाद सनुका ने एक के बाद अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के ज़ड़ दिए। इसके बाद 2 बॉल पर 6 गेंद चाहिए थे, लेकिन शाहीन अफरीदी ने दोनों गेंदें डॉट डाल दीं। हालांकि, एक गेंद को वाइड दिया जा सकता था, लेकिन अंपायर ने ऐसा नहीं किया। इस तरह पाकिस्तान मैच तो जीत गया लेकिन खिलाड़ियों के चेहरे बुझे-बुझे नजर आए। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मैच साउथ अफ्रीका से होगा। जबकि भारत और वेस्टइंडीज में से जीतने वाली टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular