Monday, May 25, 2026
Homeराज्य'मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं', सीएम नीतीश कुमार ने खुद...

‘मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं’, सीएम नीतीश कुमार ने खुद कर दिया ऐलान, बिहार की नई सरकार के नाम दिया संदेश

पिछले कई दिनों से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ था, कयासों का बाजार गर्म था। सियासत के आसमां में कयासबाजियां उछाली जा रही थी, कि क्या नीतीश बिहार की गद्दी छोड़ेंगे? क्या सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख करेंगे। इस सभी चर्चाओं के विश्मयकारी चिन्ह पर खुद सीएम नीतीश कुमार ने ही पूर्ण विराम लगा दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद ऐलान कर दिया है कि वो राज्यसभा जा रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा में सदस्य बनने की इच्छा जताई है और बिहार में नई सरकार को पूरा सहयोग करने का वादा किया है।

नीतीश कुमार ने जनता से अपने मन की बात कही है। उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। मैं इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी। मगर सवाल ये है क्या ये बधाई नए सीएम ने पुराने सीएम को दी है? बिहार के नए सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। कयास ये भी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनाएं जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular