Submarine attack on Iranian ship: अमेरिका-इजराइल और ईरान में छिड़े भीषण युद्ध के बीच ईरानी जहाज पर बड़ा हमला हुआ है। जिसमें 100 से ज्यादा लोग लापता है और कई घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जहाज में कुछ 180 लोग मौजूद थे। श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस हमले की पुष्टि की है। हालांकि ये पनडुब्बी हमला किसने किया, ये साफ नहीं हो पाया है। किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
32 लोगों की जान बची, बाकी का कुछ पता नहीं
ये क्षेत्र श्रीलंका के अंतर्गत आता है, तो श्रीलंका ने तुरंत बचाव अभियान चलाया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक ईरानी जहाज से इमरजेंसी सिग्नल मिलने पर श्रीलंका की नौसेना ने फौरन बचाव मिशन भेजा गया। शिप और एयरक्राफ्ट की मदद से नौसेना ने अबतक 32 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर बचा लिया है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।



