Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहोली पर Good News… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का इंतजार खत्म !...

होली पर Good News… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का इंतजार खत्म ! जानिए किस दिन होगा ‘श्रीगणेश’

Delhi-Dehradun Expressway: जिस एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित होने के लिए तैयार है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर इसकी झलक दिखाकर सबको गदगद कर दिया। सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की खासियत और चुनौतियों को लेकर एक वीडियो साझा किया है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब होली के बाद किसी भी दिन इसका उद्धाटन करने देवभूमि पधार सकते हैं। पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी मिलकर जल्द दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी ने ही 4 दिसंबर 2021 को इसकी आधारशिला रखी थी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की खास बात ये है कि उत्तराखंड में मोहंड के पास इसे अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां 12 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है। इसे 575 पिलरों पर खड़ा किया गया है, ताकि नदी और जंगल के बीच संतुलन बना रहे और वन्यजीवों की सुरक्षा इससे प्रभावित न हो। ये विशेष सेक्शन 1200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसके अलावा डाटकाली क्षेत्र में 340 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है।

फाइल फोटो

सिर्फ ढाई से 3 घंटे में दिल्ली से देहरादून

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सौगात से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई से 3 घंटे की रह जाएगी। दिल्ली से देहरादून तक के इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 210 किलोमीटर है। इसके शुरू होने से सहारनपुर से देहरादून सिर्फ 45 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे दो राज्यों के बीच कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर कारों को लिए गति की सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

फाइल फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular