Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यडरा देने वाला लिफ्ट हादसा, एक सेकेंड दूर थी मौत, वीडियो...

डरा देने वाला लिफ्ट हादसा, एक सेकेंड दूर थी मौत, वीडियो में देखिए कैसे हुआ चमत्कार?

lift accident in Gujarat: गुजरात के वलसाड शहर से डरा देने वाली तस्वीर सामने आई है। लिफ्ट से आ रहे एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों ने आंखें बंद कर ली। वत्सलभाई पंचाल नाम के ये शख्स लिफ्ट का गेट खुलने पर बाहर निकल ही रहे थे, तभी लिफ्ट दौड़ पड़ी। हादसे में वत्सलभाई पंचाल का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। हालांकि उन्हें काफी चोटें आई हैं।

लिफ्ट में हादसे का वीडियो

सौ, सोशल मीडिया पोस्ट

घटना सरदार हाईट्स के साबरमती बिल्डिंग की है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट रुकने का वेट कर रहे हैं। जैसे ही लिफ्ट रुकती है और वो बाहर निकलने के लिए पैर आगे बढ़ाते हैं। लिफ्ट अचानक तेजी से चलने लगती है। वत्सलभाई पंचाल का दूसरा पैर बाहर रखने में एक सेकेंड भी इधर-उधर हो जाता तो लिफ्ट और दीवार के बीच में बुरी तरह कुचले जाते। मगर गनीमत रही कि उन्हें धक्का बाहर की तरफ लगा। इस हादसे के बाद से सोसाइटीज में दहशत का माहौल है।

लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों?

कई शहरों में ऐसी खबरें और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में जरूरी है, कि लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न किया जाए। लिफ्ट का मेंटेनेंस कार्य समय-समय पर होना चाहिए। क्योंकि इसकी एवज में सोसाइटीज में हर महीने अच्छे-खासे पैसे वसूले जाते हैं। अभी हफ्तेभर पहले ही ग्रेटर नोएडा में भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने से एक परिवार के 4 लोग करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular