Signal of World War 3! अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच लोगों के जेहन में बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा कौंधने लगी है। दरअसल बाबा वेंगा ने 2026 के लिए विनाशकारी भविष्यवाणियां की थी, जिसमें पूर्वी हिस्से से एक बड़ा युद्ध शुरू होने की भी भविष्यवाणी शामिल थी। उन्होंने दावा किया था कि ये युद्ध धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बाबा वेंगा ने ये भविष्यवाणी खूब वायरल हो रही है।

ब्लाइंड भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने जब 2020 में ये भविष्यवाणी की थी, तब ये बात बड़ी अजीब और रहस्यमय लगी थी, मगर अब मिडिल ईस्ट में जो हालात है, लोगों को वो भविष्यवाणी याद आ रही है। लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट पर world War 3 सर्च कर रहे हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान में युद्ध चल रहा है, जमकर मिसाइलें दागी जा रही है। चारों तरफ खौफनाक मंजर सामने आ रहा है। इजराइल और गाजा के बीच साल 2023 से जंग छिड़ी हुई है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच भी 2022 से युद्ध चल रहा है। ऐसे में लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर भरोसा कर खौफजदा हो रहे हैं।

इस युद्ध के दौरान बाबा वेंगा ने सबसे ज्यादा चिंता यूरोप को लेकर जताई थी। उन्होंने दावा किया था कि युद्ध के बाद यूरोप की धरती बंजर हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने रूस में सत्ता परिवर्तन की भी बात कही थी। पुतिन का सत्ता का सफर 2026 में समाप्त होने का भी दावा था। वेंगा ने 2026 के लिए जो विनाशकारी भविष्यवाणियां की है, उनमें से तीसरा विश्व युद्ध, रूस में सत्ता परिवर्तन, चीन का ताइवान पर कब्जा और एलियन्स का धरती पर आने का दावा शामिल है। वेंगा ने अपनी मौत से पहले कई दशकों के लिए भविष्यवाणियां की थी, जिसमें से प्रिंसेस डायना की मौत और 9/11 जैसे हमले सच साबित हुए हैं।



